Thursday, July 23, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGअतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पुलिस वाहन से कूदकर बस के नीचे...

अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, पुलिस वाहन से कूदकर बस के नीचे घुसा युवक

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम अवैध कब्जा हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कब्जाधारियों के परिवार ने हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया।

जानकारी के अनुसार, जलालाबाद गांव के नसीरपुर मौजा निवासी धागा राम की जमीन पर पड़ोसी बहादुर राम द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत थी। समाधान दिवस में डीएम से शिकायत के बाद राजस्व विभाग, पुलिस और लेखपाल की संयुक्त टीम को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी आदेश के तहत गुरुवार को कार्रवाई की गई।

हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस वाहन से थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बहादुर राम का बेटा मनु कुमार दुल्लहपुर त्रिमुहानी बाजार के पास चलती गाड़ी से कूद गया। वह सड़क पर बैठकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा और पुलिस के पकड़ने पर रोडवेज बस के नीचे घुस गया। इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे गाजीपुर-आजमगढ़-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।

हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया और मनु कुमार को दोबारा हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि प्रशासनिक आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। सरकारी कार्य में बाधा डालने, हंगामा करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button