गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने बिजली के करंट से झुलसकर हुई मौत के मामले में वांछित आरोपी प्रभुनारायण राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर मंगलवार तड़के करीब तीन बजे खानपुर पावर हाउस के पास से आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी गोरखा गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में खानपुर थाना पुलिस की टीम शामिल रही।














