Friday, June 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGशांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोनहरा पुलिस ने 10 लोगों को...

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोनहरा पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – नोनहरा थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को निवारक कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। निरीक्षक अटल बिहारी मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों के आरोपितों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में खालिसपुर गांव निवासी अरविंद कुमार, संदीप कुमार, रणजीत कुमार, कौलेन्द्र उर्फ छोटू और कौशल कुमार शामिल हैं। वहीं शाहपुर सिउरीडीह गांव के प्रमोद यादव, सोनू यादव उर्फ अनुकल्प, विनोद यादव और आनंद यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा मुबारकपुर नेत गांव निवासी योगेश यादव को भी निवारक कार्रवाई के तहत पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपितों के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तहरीरी जमानत एवं मुचलके पर पाबंद करने के लिए संबंधित न्यायालय में भेज दिया गया। कार्रवाई निरीक्षक अटल बिहारी मिश्र तथा थाना नोनहरा की पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की निवारक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button