Friday, June 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKING01 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने...

01 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर – विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज विभाग को गांवों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा छिड़काव और नालों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। वहीं नगरीय क्षेत्रों में फॉगिंग, नालियों की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि कहीं भी जलभराव न होने पाए और जहां जलभराव की स्थिति हो, वहां तत्काल एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित गतिविधियों की निगरानी के लिए एक समूह बनाकर प्रतिदिन की कार्यवाही की फोटो साझा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button