गाजीपुर – बरेसर थाना क्षेत्र में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को थाना बरेसर पुलिस ने विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों के आधार पर चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार अपर सिविल जज (जू०डि०)/जेएम-03, मुहम्मदाबाद-गाजीपुर न्यायालय से जारी वारंट के तहत फौजदारी वाद संख्या 528/26 में धारा 323, 324 और 506 आईपीसी के आरोपी रामभजन बिन्द (47 वर्ष) एवं शिवधनी बिन्द (43 वर्ष), निवासी ग्राम खानपुर, थाना बरेसर को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा फौजदारी वाद संख्या 541/26, धारा 323 और 504 आईपीसी के वारंटी कुवेर वारी (62 वर्ष), निवासी ग्राम चकजैनब, थाना बरेसर को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं फौजदारी वाद संख्या 519/26, धारा 147, 323, 504 और 506 आईपीसी के आरोपी राजेश (30 वर्ष), निवासी ग्राम सिपाह तिलठिया, थाना बरेसर को भी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया।
पुलिस टीम ने सभी वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस अभियान में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर एवं थाना बरेसर की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।














