Saturday, May 9, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeअपहृता को जंगीपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

अपहृता को जंगीपुर पुलिस ने सकुशल किया बरामद

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 81/2026 धारा 87 बीएनएस से संबंधित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए करीब 20 वर्षीय पीड़िता को यादव मोड़ कस्बा जंगीपुर क्षेत्र से बरामद किया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर अपराधियों पर नजर रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button