Friday, May 8, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeजंगीपुर - पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट का मामला, एक गिरफ्तार, चार...

जंगीपुर – पशु क्रूरता व आर्म्स एक्ट का मामला, एक गिरफ्तार, चार फरार

गाज़ीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र के गजनफर नगर वार्ड नंबर-1 में पुलिस ने पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आठ भैंस के पाड़े बरामद किए, जिनमें एक की मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि 6 मई 2026 की शाम पुलिस टीम बैजू पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गजनफर नगर स्थित समीउल्लाह कुरैशी के हाता में कई भैंस के पाड़ों को क्रूरता पूर्वक बांधकर रखा गया है और उन्हें काटने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर कई लोग भागने लगे।

पुलिस ने मौके से इजहार कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपने साथियों बाबूलाल कुरैशी, इल्ताफ कुरैशी, मिंटू कुरैशी और समीउल्लाह कुरैशी के साथ मिलकर पशुओं को खरीदने, काटने और बेचने का काम करने की बात स्वीकार की।

मौके पर आठ पाड़ों को रस्सियों से गला और पैर कसकर बांधा गया था। सभी पाड़ों के मुंह से झाग निकल रहा था और वे बुरी तरह हांफ रहे थे। गला कसने के कारण एक पाड़े की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने सभी जीवित पाड़ों को मुक्त कराकर कब्जे में लिया तथा मृत पाड़े का पोस्टमार्टम और जीवित पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस ने अभियुक्त इजहार कुरैशी के खिलाफ धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं फरार आरोपितों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button