Sunday, April 12, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeपियरी बाजार में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छोटे लाल यादव...

पियरी बाजार में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छोटे लाल यादव की जान

गाजीपुर – सैदपुर क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पियरी बाजार में पट्टी चितौली गांव निवासी छोटे लाल यादव पर तीन बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

जान बचाने के लिए छोटे लाल यादव ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पास खड़ी अपनी कार में शरण ली और वहां से तेजी से निकल गए। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और परिचितों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना से नाराज लोगों ने गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। सूचना मिलने पर सैदपुर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

पीड़ित छोटे लाल यादव ने थाने में गांव के ही संदेश यादव और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button