HomeCrimeपशु तस्कर दीपक यादव गोवंश व पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार

पशु तस्कर दीपक यादव गोवंश व पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर – सादात थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव के नेतृत्व में थाना सादात पुलिस टीम 8 अप्रैल 2026 की रात गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा पिकअप वाहन (UP65QT9467) में गोवंश लादकर खिदिरगंज बाजार से खानपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामपुर बुद्धसेन तिराहे पर घेराबंदी कर वाहन की चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी सर्मेश यादव उर्फ दीपक यादव (निवासी ग्राम छपरा, थाना खानपुर) को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से 11 गोवंश बरामद किए गए। साथ ही गोवंश को बेहोश करने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे सिरिंज, नीडिल, दवाएं और चाकू भी बरामद हुए।

इस मामले में थाना सादात पर गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments