Tuesday, March 31, 2026
Your Dream Technologies
HomeEducationशांति निकेतन इंटर कॉलेज बरही में विदाई समारोह, नरेंद्र सिंह बने प्रधानाचार्य

शांति निकेतन इंटर कॉलेज बरही में विदाई समारोह, नरेंद्र सिंह बने प्रधानाचार्य

ग़ाज़ीपुर – मरदह क्षेत्र के शांति निकेतन इंटर कॉलेज बरही में मंगलवार को एक भावुक एवं गरिमामय विदाई समारोह के साथ-साथ पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के वर्तमान प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र दुबे के सेवानिवृत्त होने पर प्रबंधक कपूर चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके 41 वर्ष 5 माह के लंबे एवं सफल कार्यकाल की सराहना की।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार सिंह को नए प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। प्रबंधक कपूर चंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में परिवर्तन एक सतत प्रक्रिया है और सेवानिवृत्ति भी उसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने प्रकाश चंद्र दुबे के कार्यकाल को अनुकरणीय बताते हुए उनकी सेवाओं को विद्यालय के लिए अमूल्य बताया।

नए प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने के लिए सभी अध्यापकों, कर्मचारियों तथा अभिभावकों का सहयोग आवश्यक होगा।

इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष नर्वदेश्वर चौबे, कोमल यादव, अनिल श्रीवास्तव, अंकेश सिंह, राजेश यादव, तेज बहादुर यादव, , विनय कुमार, संजय यादव, रामाशीष यादव, रामाश्रय गुप्ता, रामबदन गुप्ता, संतोष सिंह, हनुमान बरनवाल, डॉ. प्रभुनाथ राम, राज नारायण राम, प्रधान लिपिक भूपेश गुप्ता तथा अवधेश भारती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button