Thursday, March 26, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalशिक्षकों के सम्मान की रक्षा मेरी प्राथमिकता : प्रो. राहुल सिंह

शिक्षकों के सम्मान की रक्षा मेरी प्राथमिकता : प्रो. राहुल सिंह

गाजीपुर – स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगोष्ठी भवन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रोफेसर राहुल सिंह का विशेष स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में प्रो. राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इस दायित्व को हर हाल में निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मिले इस विश्वास और स्नेह के लिए वे सभी के आभारी हैं और इसे जीवनभर संजोकर रखेंगे। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे विश्वविद्यालय के कार्यों के लिए अवश्य आएं, लेकिन अन्य जिम्मेदारियों के लिए उन्हें पूर्ववत निर्देश देते रहें।

महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर कई पदाधिकारियों और प्राध्यापकों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माता होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी, जिसमें प्राचार्य परिषद का पूरा सहयोग रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. संजय चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button