Saturday, March 21, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, ऑनलाइन व व्हाट्सएप से बुकिंग सुविधा...

गाजीपुर – घरेलू गैस आपूर्ति सामान्य, ऑनलाइन व व्हाट्सएप से बुकिंग सुविधा उपलब्ध

गाजीपुर – घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सामान्य होती नजर आ रही है। आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 21 मार्च 2026 को कुल 24,326 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं 20 मार्च 2026 को 9,460 सिलेंडर की बिक्री और 9,631 सिलेंडर की बुकिंग दर्ज की गई। पिछले वर्ष इसी दिन की तुलना में इस बार मांग में थोड़ी कमी देखी गई है।

आपूर्ति विभाग की टीम ने विभिन्न गैस एजेंसियों पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि अधिकांश एजेंसियों पर भीड़-भाड़ नहीं है और वितरण व्यवस्था सामान्य हो रही है। उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए ऑयल कंपनियों ने ऑनलाइन के साथ-साथ व्हाट्सएप के माध्यम से गैस बुकिंग की सुविधा भी शुरू की है।

इंडियन ऑयल, एचपी गैस और भारत गैस के उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के जरिए आसानी से सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद दोबारा बुकिंग की सुविधा दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 या संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। सभी शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button