HomeLocalगाजीपुर - ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ मेला, श्रमिकों को मिला योजनाओं...

गाजीपुर – ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ मेला, श्रमिकों को मिला योजनाओं का लाभ

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 से 26 मार्च 2026 तक “नव निर्माण के 9 वर्ष: संकल्प, समृद्धि, सुरक्षा एवं सुशासन” थीम पर भव्य 9 दिवसीय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य डॉ. संगीता बलवन्त उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने अतिथियों के स्वागत के साथ किया। विशिष्ट अतिथियों में उद्योग मंच के अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह यादव और जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुड्डू केशरी भी शामिल रहे।

इस अवसर पर डॉ. संगीता बलवन्त ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और श्रमिक हित में चल रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में दूर-दराज से आए श्रमिकों में खासा उत्साह देखा गया। अंत में जिला विकास अधिकारी सुभाष कुमार सरोज ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments