HomeLocalबिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पतालों पर छापा, संचालक फरार

बिना पंजीकरण चल रहे दो अस्पतालों पर छापा, संचालक फरार

गाजीपुर – स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को देवकली ब्लॉक के नंदगंज और बरहपुर स्थित दो निजी अस्पतालों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। एसीएमओ डॉ. रामकुमार और डॉ. जेएन सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में नंदगंज के आयुष्मान हॉस्पिटल और बरहपुर के शिव हॉस्पिटल बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए।

छापेमारी के दौरान दोनों अस्पतालों में कुल आठ महिला मरीज भर्ती मिलीं, लेकिन कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गए। जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। दोनों अस्पतालों में मेडिकल बायोवेस्ट निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी और ऑपरेशन थिएटर की हालत बेहद खराब मिली। आयुष्मान हॉस्पिटल में अग्निशमन एनओसी भी नहीं थी और फायर सिलेंडर की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

मरीजों में कई महिलाओं के ऑपरेशन और प्रसव कराए जाने की पुष्टि हुई। बरहपुर के शिव हॉस्पिटल में भी यही स्थिति पाई गई। एसीएमओ ने देवकली सीएचसी अधीक्षक को दोनों अस्पतालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं और सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर भर्ती कराने को कहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments