HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

गाजीपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

गाजीपुर – शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सिटी रेलवे स्टेशन और गाजीपुर घाट स्टेशन के बीच ओवरब्रिज के नीचे रात करीब 8 बजे हुई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जीआरपी के अनुसार, मालगाड़ी बलिया से वाराणसी की ओर जा रही थी, तभी महिला उसकी चपेट में आ गई। मृतका की पहचान दिलशादपुर निवासी पूनम सिंह के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments