HomeLocalगाजीपुर में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा में गिरी, बचाव कार्य जारी

गाजीपुर में भीषण हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली गंगा में गिरी, बचाव कार्य जारी

गाजीपुर – वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुल पर भारी भीड़ के कारण जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर पर 2 से 3 लोग सवार थे, हालांकि पुलिस को फिलहाल दो लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments