Friday, March 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर - तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, दो...

गाजीपुर – तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, दो लोग गंभीर घायल

गाजीपुर – नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नैसारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और डिवाइडर पर लगे पौधों की सिंचाई कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे के बीच डिवाइडर पर लगे फूल-पौधों की सिंचाई के लिए ट्रैक्टर-टैंकर खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने नियंत्रण खोते हुए ट्रैक्टर-टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की नंदगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घायल दोनों व्यक्ति मरदह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button