Monday, March 9, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeगाजीपुर में होली के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की गोली...

गाजीपुर में होली के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की गोली से बुजुर्ग की मौत

गाजीपुर – करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक द्वारा की गई फायरिंग में 50 वर्षीय बुजुर्ग आस मुहम्मद की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजे आस मुहम्मद और उनके परिजन गांव के अरविंद पांडेय के घर के पास पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अरविंद पांडेय के घर से निकले एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे आस मुहम्मद के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि होली के दिन बच्चों द्वारा रंग डालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे उस समय पुलिस और गांव के प्रधान ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। हालांकि दो दिन बाद वही विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button