HomeCrimeगाजीपुर - फंदे से लटकता मिला युवक का शव

गाजीपुर – फंदे से लटकता मिला युवक का शव

ग़ाज़ीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के बलेसडी गांव में बुधवार देर शाम एक युवक का शव उसके कच्चे मकान में साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घर के अंदर जाकर युवक को लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। नीचे उतारने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक हलवाई का काम करता था और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कोई अन्य कारण।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments