Tuesday, February 24, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeग़ाज़ीपुर क्राइम - रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लाइनमैन

ग़ाज़ीपुर क्राइम – रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लाइनमैन

गाजीपुर। बिजली चोरी का मुकदमा न दर्ज कराने और नया कनेक्शन देने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए निविदा पर कार्यरत सहायक लाइनमैन को एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित के खिलाफ नंदगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पुत्र अर्जुन पासवान निवासी छतमा थाना शादियाबाद ने 23 फरवरी को एंटी करप्शन वाराणसी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जेई के माध्यम से बिजली चोरी का मुकदमा न लिखवाने और विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर उससे पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है।

पावर हाउस पर बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी के नेतृत्व में टीम ने सादात पावर हाउस पहुंचकर जाल बिछाया। यहां 33/11 विद्युत उपकेंद्र सिरगिथा पर निविदा पर कार्यरत सहायक लाइनमैन शिशवन्त कुमार उर्फ छोटू पुत्र विजय कुमार निवासी गौसपुर थाना शहर कोतवाली को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

नंदगंज थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपित को लेकर नंदगंज थाने पहुंची। सिरगिथा उपकेंद्र नंदगंज थाना क्षेत्र में स्थित होने के कारण वहीं मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button