HomeCrimeतिहरे हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, अब तक छह आरोपी हुए हैं...

तिहरे हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, अब तक छह आरोपी हुए हैं गिरफ्तार

गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र के खेलूराय पट्टी में 24 दिसंबर को हुए तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी ओम सिंह को सोमवार सुबह ट्रांजिट रिमांड पर लाकर पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर पूरब टोला स्थित तालाब में तलाशी अभियान चलाया। गोताखोरों की मदद से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई।

ज्ञात हो कि 24 दिसंबर की रात हमलावरों ने बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह, खेमनराय पट्टी निवासी विक्की सिंह और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह की बेरहमी से हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए थे। मामले में विक्की सिंह के भाई विकास सिंह की तहरीर पर 14 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित सिंह की निशानदेही पर पहले ही धारदार दांव और तीन लोहे की रॉड बरामद की जा चुकी थीं। शेष कुल्हाड़ी की तलाश जारी थी, जिसे अब बरामद कर लिया गया है। सभी हथियारों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments