Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeBlogजनादेश 2024

जनादेश 2024

प्रोफ़ेसर डॉ आमोद कुमार राय ‘पंकज’ की कलम से….

जनादेश 2024
लोक सभा चुनाव 2024 अब लगभग अपने जनादेश को स्पष्ट कर चुका है। साढ़े तीन बजे तक एन डी ए गठबंधन 295 पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं इंडिया गठबंधन 231 पर है। सरकार बनने से पहले दोनों पक्षों के पास राजनैतिक बिसात बिछाने की पूरी स्वतंत्रता है, प्रयास आरंभ भी हो चुके हैं। कल तक तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। आज की तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट है। भारतीय लोकतंत्र अपनी पूरी गरिमा के साथ, ई वी एम की ईमानदारी के साथ, चुनाव आयोग की कुशलता के साथ और प्रशासनिक अमलों के निष्पक्ष कार्य करने के प्रमाणन के साथ परिष्कृत हुआ है। इस चुनाव ने सभी को खुश किया है।

NDA अपनी बढ़त के कारण, INDIA अपने गठजोड़ की सफलता के कारण, कांग्रेस अपने पुनर्जीवन के कारण, चुनाव आयोग अपने सफल एवं कुशल कार्य सम्पादन के कारण आदि खुश हैं। जहां 400 पार की महत्वाकांक्षा को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। वहीं अभी विपक्षी गठबंधन को सत्ता सौंपने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं दिखती। केवल भाजपा की अभी भी पूरे इंडिया गठबंधन से अधिक सीट हैं। इसलिए कांग्रेस या सपा आदि किसी भी पार्टी को लंबा समय तय करना है।

भाजपा नीत सरकार को आगामी कार्यकाल में कुछ मुद्दों पर बहुत ही संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ना होगा। युवाओं को रोजगार, अग्निवीर योजना का उन्मूलन, OPS और NPS के भेद को समाप्त करना होगा, शैक्षिक परिसरों की स्वायतता को वापस करना होगा, क्षेत्रीय स्तर की समस्याओं को समझना और उसके अनुकूल नीतियां बनानी होंगी। ऐसा नहीं है कि सरकार ने काम नहीं किया था किन्तु युवाओं, शिक्षकों और किसानों की बड़ी उपेक्षा भी हुई। संपूर्ण चुनावी अभियान में जनता के मुद्दों के आस पास रखने के बजाय सतही मुद्दों तक समेटने से बचना होगा। यद्यपि विपक्ष ने भी मुद्दों से ज्यादा अनर्गल विषयों पर ही ज्यादा बात की लेकिन उन्होंने उपरोक्त मुद्दों को भी बारंबार उछाला।
खैर देश के प्रजातंत्र की इस खूबसूरत अभिव्यक्ति को मेरा व्यक्तिगत सलाम है।

हमारे अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश में श्री योगी आदित्यनाथ जी के रात दिन अथक परिश्रम के बाद भी एक बार फिर अखिलेश यादव जी के प्रति जनता के रुझान को भी समझना होगा। एक बड़ा कारण तो विभिन्न परीक्षाओं के पर्चा लीक और युवाओं की नाराजगी है। किन्तु अभी समय और संभावना दोनों शेष हैं । प्रदेश और देश में सरकार को इसपर बहुत साधना करनी होगी।
आमोद कुमार राय ‘ पंकज ‘

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button