HomeCrimeमहाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात

महाशिवरात्रि पर धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात

ग़ाज़ीपुर – कठवामोड़ क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शिवाय फाउंडेशन, फिरोजपुर के तत्वावधान में प्राचीन शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।

बारात प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम गौसपुर पहुंची और वहां से होते हुए शाहबाजकुली, सरायबहादुर तथा जल्लापुर तक भ्रमण करती रही। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने बारात का भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा कर भक्तों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही।

उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर के निवासियों द्वारा पिछले वर्ष से शुरू की गई यह परंपरा क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रही है और लोगों में धार्मिक एकता व सामुदायिक सहभागिता का भाव बढ़ा रही है। आयोजन को सफल बनाने में शिवाय फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अभिनंदन करने वालों में सौरभ उपाध्याय, सूर्यकांत राय उर्फ राजू, नितेश कुमार राय, मंगल उपाध्याय, राकेश राय, अरविंद राय, अजित राय, रविशंकर राय, नागेश्वर राय, आनंद राय, अनिल राय, धर्मा यादव, भोला यादव सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे। महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments