Wednesday, March 18, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशन में जमानिया ब्लॉक के एक विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों में होने वाले मानसिक तनाव, परीक्षा भय और एकाग्रता की कमी को दूर करने के लिए उन्हें जागरूक करना था। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को तनाव प्रबंधन के सरल उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, लेकिन इसे लेकर अत्यधिक तनाव लेना आवश्यक नहीं है। असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। साथ ही नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच को अपनाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों को भी विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और उन्हें समय-समय पर परामर्श देने की सलाह दी गई।

इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामान्य लक्षणों, मानसिक विकारों की पहचान तथा भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों को Tele-MANAS टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 (24×7) के बारे में जानकारी दी गई, जहां निःशुल्क काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम के अंत में सभी से मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों से सलाह लेने की अपील की

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button