Sunday, February 1, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalशेखपुर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, 201 गरीबों को...

शेखपुर में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, 201 गरीबों को बांटे गए कंबल

गाजीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को संत रविदास जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा 201 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा देश की महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद संत रविदास के जीवन और उनके संदेशों पर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि संत रविदास का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एकजुट किया जाए। ग्राम प्रधान ने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और पंचायत हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहती है।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता फैलाते हैं और नई पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से जोड़ते हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष जगजीवन राम, रामाश्रय राव, अनिल राव, चंदन राव, त्रिभुवन राव, छोटेलाल राव, रामराज राव, राधे राव, राजू लाल जी, सोनू, सतेंद्र राव, अरविंद राव, शैलेंद्र राव, अमित सूरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button