HomeMaharashtraBMC चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, मुंबई में लगे ‘महाराष्ट्र का...

BMC चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, मुंबई में लगे ‘महाराष्ट्र का धुरंधर’ पोस्टर, फडणवीस बने जीत के चेहरा

बीएमसी चुनाव में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे मुंबई में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को देते हुए उन्हें “महाराष्ट्र का धुरंधर” बताया है। मालाड, कांदिवली समेत मुंबई के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर ‘धुरंधर देवेंद्र’ लिखे बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, जो अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं।

इन पोस्टर्स में मुख्यमंत्री फडणवीस की चुनावी रणनीति, मजबूत नेतृत्व और राजनीतिक जीत को प्रमुखता से दर्शाया गया है। शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में लगे ये बैनर हाल ही में विजयी उम्मीदवारों की ओर से लगाए गए हैं।

तजिंदर सिंह तिवाना ने लगाए पोस्टर
मुंबई बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना ने शहर के कई हिस्सों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में ‘महाराष्ट्र का धुरंधर’ लिखे पोस्टर लगवाए हैं। तजिंदर सिंह तिवाना खुद भी बीएमसी चुनाव में कॉर्पोरेटर चुने गए हैं।

बीएमसी चुनाव के नतीजों की बात करें तो 227 वार्डों में बीजेपी ने 88 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। वहीं शिवसेना (UBT) को 67, शिवसेना (शिंदे गुट) को 28, कांग्रेस को 24, AIMIM को 8, MNS को 6, NCP को 3 और SP को एक भी सीट नहीं मिली।

बीजेपी के मेयर बनने की स्थिति साफ
शुक्रवार को बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके साथ ही देश की सबसे अमीर नगर निगम पर महायुति का कब्जा हो गया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने राज्य के 29 में से 25 नगर निगमों में बहुमत हासिल किया है। इसके अलावा बीजेपी 19 अन्य नगर निगमों में भी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिससे कुल 20 सिविक बॉडीज़ में उसके मेयर बनने की स्थिति साफ हो गई है।

पीएम मोदी ने जताया आभार
महाराष्ट्र में मिली इस बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए राज्य की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा,
“धन्यवाद महाराष्ट्र! राज्य के मेहनती लोगों ने NDA के जन-समर्थक सुशासन के एजेंडे को अपना आशीर्वाद दिया है। नगर निगम चुनावों के नतीजे बताते हैं कि महाराष्ट्र के लोगों के साथ NDA का रिश्ता और मजबूत हुआ है। यह वोट विकास को गति देने और राज्य की समृद्ध संस्कृति का उत्सव है।”

बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी की स्थिति और मजबूत होती नजर आ रही है, वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी के सबसे प्रभावशाली चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments