Saturday, February 14, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeशादियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर रणजीत सिंह गोलू

शादियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर रणजीत सिंह गोलू

गाजीपुर – थाना शादियाबाद पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता मय हमराह क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्रिमुहानी हंसराजपुर–रंजीतपुर–यूसुफपुर मार्ग, ग्राम हंसराजपुर के पास से अभियुक्त रणजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र विंध्यांचल सिंह निवासी ग्राम हंसराजपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना शादियाबाद पर मु0अ0सं0 010/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी एवं धोखाधड़ी सहित कुल सात मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button