Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाज़ीपुर - जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी की सर्प डंस से हुई...

गाज़ीपुर – जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी की सर्प डंस से हुई मौत

गाज़ीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत की सिंचाई कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। समय पर इलाज न मिलने और झाड़-फूंक में उलझने के कारण युवक की जान चली गई।

सिंचाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मुहम्मदपुर गांव निवासी रामअवतार यादव (28 वर्ष), पुत्र चंद्रमा यादव, नदी किनारे अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद युवक ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

झाड़-फूंक में गंवाया कीमती समय

ग्रामीणों द्वारा युवक को इलाज के लिए चर्चित अमवा सिंह सती धाम ले जाया गया, जहां घंटों तक झाड़-फूंक और जयकारे लगाए गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण उसे मऊ स्थित फातिमा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर

मृतक रामअवतार यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। वे एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे और मनिहारी क्षेत्र के प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी भी बताए जा रहे हैं। युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस का बयान

इस संबंध में बिरनो थाना प्रभारी सुनील शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा लिखित तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button