HomeCrimeब्रेकिंग - 85 लाख के हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग – 85 लाख के हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

गाजीपुर – जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानिया एवं एएनटीएफ पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई

दिनांक 22.12.2025 को थाना जमानिया एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा पाण्डेय मोड़ से दिलदारनगर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 425 ग्राम नाजायज हिरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही एक अदद एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज कुमार पुत्र नथुनी राम निवासी ग्राम कानूनगो मोहल्ला, वार्ड संख्या 08, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर के रूप में की है। अभियुक्त की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है।

कानूनी कार्रवाई

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना जमानिया पर मु0अ0सं0 462/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments