Wednesday, February 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalगाजीपुर में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का भव्य आयोजन

गाजीपुर में जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का भव्य आयोजन

गाजीपुर – कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, पी.जी. कॉलेज गाजीपुर से शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) पोषक तत्वों और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो कुपोषण मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मिलेट्स की खेती बिना रासायनिक उर्वरक के आसानी से की जा सकती है, जिससे मृदा और मानव स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहते हैं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि पूरे विश्व में ‘मिलेट्स ईयर’ मनाया जा रहा है और भारत इसका प्रमुख उत्पादक देश है। प्रधानमंत्री का सपना है कि मिलेट्स के उपयोग को विश्व स्तर पर बढ़ावा दिया जाए। कार्यक्रम का उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढ़ाकर इसे भोजन में शामिल करना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

रोड-शो में बाल विकास परियोजना की महिलाएँ, पी.जी. कॉलेज की छात्राएँ तथा सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी की बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं। उप कृषि निदेशक ने चिंता जताई कि जनपद में रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग मृदा और मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल रहा है, इसलिए जैविक खेती को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी अच्छी उपज देता है।

रोड-शो पी.जी. कॉलेज से निकलकर कचहरी, विशेश्वरगंज, रौजा, मिदनापुर, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर होते हुए विकास भवन गाजीपुर पर संपन्न हुआ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button