HomeCrimeगाजीपुर पुलिस का अभियान – पशु तस्करी पर सख्त कार्रवाई

गाजीपुर पुलिस का अभियान – पशु तस्करी पर सख्त कार्रवाई

गाजीपुर – भांवरकोल थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गंगा नदी के तट से होकर चौसा, बिहार के रास्ते बंगाल वध हेतु जा रहे एक महिन्द्रा सुप्रो मिनी ट्रक (रजि. नं. UP61AT3128) को पकड़कर उसमें लदे 05 गोवंश बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत गिरि (पुत्र बसंत गिरि, निवासी नसीरपुर मठिया, थाना भांवरकोल) के रूप में हुई है। वहीं, आठ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन, पांच रस्सियां व गोवंश बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना भांवरकोल पर मु.अ.सं. 248/25 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments