HomeLocalगाज़ीपुर में बीएसए की अध्यक्षता में बैठक, कर्मियों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएँ

गाज़ीपुर में बीएसए की अध्यक्षता में बैठक, कर्मियों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएँ

गाज़ीपुर – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चर्चा की। उन्होंने कर्मियों के लिए कुर्सी, कंप्यूटर, प्रिंटर जैसी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग रखी।इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बैठक में उपस्थित वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) अभिषेक कुमार यादव से आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी के लिए सहमति प्राप्त की। साथ ही संबंधित कर्मियों को सामग्री की डिमांड पत्रावली तैयार करने का निर्देश दिया गया। डॉ. वर्मा ने बैठक की कार्यवृत्त जारी करने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रस्तावों पर शीघ्र अमल किया जा सके।बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के साथ संजय कुंवर, आलोक श्रीवास्तव, मनोज सिंह, बबुआ यादव, हनुमान यादव, बृजेश यादव, पुनिता, राफीउल्लाह, शाहिद परवेज, रामअवतार, मनोज यादव, हरिशंकर जायसवाल, अमित कुमार, संजय यादव, अमित वर्मा और पिंकू पासवान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार कर उन्हें बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments