HomeLocalगाज़ीपुर में समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों...

गाज़ीपुर में समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों ने कराई जांच

गाज़ीपुर। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सोढ़रा मरदह के प्रांगण में बृहस्पतिवार को समाजसेवी राहुल सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व प्रधान वीरेन्द्र उर्फ बिरजू पासवान ने फीता काटकर किया और लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।शिविर में कुल 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जिसमें 78 छात्र-छात्राएँ भी शामिल रहे। विभिन्न बीमारियों जैसे बुखार, जुकाम, सर्दी-खांसी, बीपी, शुगर, चर्म रोग, खुजली, दाद, पेट दर्द, पैर दर्द, कमजोरी, दांत-कान व आंख संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों ने पंजीकरण कर परामर्श और नि:शुल्क दवा प्राप्त की। शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे तक चला। सबसे अधिक मरीज बुखार, जुकाम और बदन दर्द से पीड़ित पाए गए।इस अवसर पर समाजसेवी राहुल सिंह ने कहा कि स्वस्थ भारत, सुंदर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब गांव का हर व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम में सतर्क रहने, साफ-सफाई रखने, ताजा भोजन करने और शुद्ध पानी पीने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य समस्या होने पर नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने और आपात स्थिति में 108 व गर्भवती महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस का उपयोग करने की बात कही। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सक डॉ. सत्यम, डॉ. अरुण सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों व शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments