HomeLocalगाजीपुर: सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर: सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर – नोनहरा थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी रामाशीष का इकलौता पुत्र, 10 वर्षीय आलोक कुमार, अपने घर की छत पर अन्य बच्चों के साथ सो रहा था। बताया गया कि वह चार बच्चों के बीच में लेटा था, इसी दौरान रात के समय एक सर्प ने उसे डस लिया।परिजनों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। आलोक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौता पुत्र होने के कारण माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन बताते हैं कि आलोक 14 साल बाद जन्मा था, जिस कारण वह पूरे परिवार का लाड़ला था।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में मातम पसरा है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। घटना ने लोगों को रात में छत पर सोने को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments