HomeUncategorizedअपाचे बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव...

अपाचे बाइक की टक्कर से 8 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

गाजीपुर – भुड़कुंडा कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा इब्राहिमपुर बिजहरा माइनर रोड पर हुआ, जहां एक अपाचे बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान रामजाने वनवासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव का रहने वाला था और इन दिनों मीरपुर ओड़ासन गांव में अपने ननिहाल में रह रहा था।हादसे के समय रामजाने पैदल घर लौट रहा था। वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरा संतान था। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तत्काल सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर भुड़कुंडा पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल डी.पी. सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और धारा 281 व 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments