HomeHealthधूप से लौटने के बाद इन चार कामों को 30 मिनट तक...

धूप से लौटने के बाद इन चार कामों को 30 मिनट तक बिल्कुल न करें, नहीं तो तबीयत खराब हो सकती है:

Sunlight:देशभर में तापमान बढ़ रहा है और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

तेज धूप और लू लोगों का जीना मुश्किल कर रही है। कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

गर्मी में डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा सबसे अधिक होता है।

इसलिए, धूप में निकलने से जितना हो सके बचना चाहिए। हालांकि, गर्मी के मौसम में तबीयत सिर्फ गर्मी के कारण ही खराब नहीं होती है।

ठंडी चीजों का तुरंत सेवन:

गर्मी में ठंडा पानी, फ्रिज से निकली चीजें या आइसक्रीम खाना बहुत लुभावना होता है,

लेकिन धूप से आने के बाद इन चीजों का सेवन करने की गलती बिल्कुल न करें। तेज गर्मी में शरीर का तापमान पहले ही बढ़ा होता है,

ऐसे में ठंडी चीजें खाने से शरीर का तापमान अचानक बदलने लगता है, जिससे तबीयत खराब हो सकती है।

तुरंत नहाना:

गर्मी में ठंडे पानी से नहाने में बहुत आनंद आता है। शरीर ठंडा और तरोताजा महसूस करने लगता है।

लेकिन यदि आप धूप से तुरंत आकर नहाते हैं तो इससे आपकी तबीयत खराब हो सकती है। इसलिए, नहाने से पहले शरीर को सामान्य तापमान में आने देना चाहिए।

एसी या कूलर के सामने बैठना

धूप से आते ही एसी या कूलर की ठंडी हवा में बैठना बहुत आरामदायक लग सकता है,

लेकिन यह गलती आपको महंगी पड़ सकती है। अचानक तापमान में बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए, जरूरी है कि धूप से आने के बाद शरीर के सामान्य होने तक कुछ देर पंखे में ही रहें।

भारी भोजन करना:

गर्मी में भारी और तला हुआ भोजन पचाना मुश्किल होता है, खासतौर पर जब आप चिलचिलाती धूप मेंसमय गुजार कर लौट रहें हैं.

ऐसे में हल्का और पौष्टिक भोजन करें, जिसमें फल, सब्जियां और दही शामिल हों. इससे आपको पेट भराहुआ महसूस होगा और पाचन भी अच्छा रहेगा.

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments