HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: बिरनो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं जारी, लोगों में दहशत

गाजीपुर: बिरनो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं जारी, लोगों में दहशत

गाजीपुर: बिरनो थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर निवासी अजय भारद्वाज गुरुवार देर शाम बिरनो थाना क्षेत्र के गुलाल सराय में एक बारात में शामिल होने गए थे। मांगलिक कार्यक्रम और भोजन के बाद जब वह घर जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल लेने पहुंचे, तो वह गायब थी। काफी तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

इससे एक दिन पहले, भड़सर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर पीरथीपुर (भड़सर) निवासी सुभाष प्रसाद भारती की दुकान से अज्ञात चोरों ने स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है।

बिरनो थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की सूचना मिली है और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments