HomePARDAFHAAS BREAKINGपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, महिला की...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, महिला की दर्दनाक मौत

गाजीपुर – पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार तड़के सुबह 298 चैनेज पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें सवार 52 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार प्रयागराज और अयोध्या दर्शन करके पश्चिम बंगाल लौट रहा था। मरदह थाना क्षेत्र के डोड़सर गांव के पास चालक को झपकी आने से कार का नियंत्रण बिगड़ गया और यह डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बुलबुल राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए।

मरदह थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments