
गाजीपुर: मरदह ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित अष्टभुजी कॉलोनी में शनिवार को खिचड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) विजय बहादुर सिंह ने व्यस्त जीवन में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि सुख-दुख में साथ देना समाज को एकजुट करता है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने युवाओं को सही मार्ग पर चलने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी।

इस मौके पर राजेश सिंह, प्रदीप सिंह, सुशील पटवा, विनोद जायसवाल, पीयूष पांडेय, यशवंत सिंह, प्रेम नारायण सिंह, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आर्यन सिंह (पत्रकार), आयुष्मान सिंह “अंकुश”, और आकाश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।