HomeCrimeयुवती के गायब होने का मामला: युवक पर केस दर्ज, पुलिस जांच...

युवती के गायब होने का मामला: युवक पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दिलदारनगर (गाजीपुर): कॉलेज गई एक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि गहमर थाना क्षेत्र के पचौरी गांव निवासी नितिन कुमार के बुलाने पर उनकी बेटी घर से कहीं चली गई।

शिकायत के अनुसार, युवती रोजाना साइकिल से स्टेशन जाती और ट्रेन से सहेलियों के साथ कॉलेज जाती थी। लेकिन घटना वाले दिन वह शाम को घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद पाया गया। सहेलियों ने बताया कि युवक नितिन के बुलाने पर वह गई थी।

स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में युवती अकेली जाती नजर आई। आरोप है कि युवक ने युवती की सहेलियों को धमकी दी थी कि वह इस मामले में कुछ न बताएं।

थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस युवती और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments