HomeLocalतहसील में हड़कंप: लेखपालों ने किसान को पीटा, प्रबुद्धजनों ने कराया मामला...

तहसील में हड़कंप: लेखपालों ने किसान को पीटा, प्रबुद्धजनों ने कराया मामला शांत

गाजीपुर – सेवराई स्थानीय तहसील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ लेखपालों ने एक काश्तकार दिनेश वर्मा को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। प्रबुद्धजन और अधिवक्ताओं के बीच-बचाव से किसी तरह मामला शांत हुआ।दिनेश वर्मा, जो किसान सम्मान निधि योजना के तहत कागजी कार्रवाई के लिए तहसील आए थे, एक व्यक्ति की वरासत के दस्तावेज लेकर लेखपाल से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान लेखपालों ने उन पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। तहसीलदार सुनील कुमार सिंह के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।सूत्रों के अनुसार, एंटी करप्शन टीम द्वारा एक दिन पहले एक लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद लेखपालों में आक्रोश था, जिसे लेकर यह घटना घटित हुई। गहमर कोतवाली पुलिस ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments