HomeUttar Pradeshजल जीवन मिशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए कार्यों...

जल जीवन मिशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

गाजीपुर – जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में और मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन योजनाओं की गहन समीक्षा की।

उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यों की नियमित निरीक्षण करें और सभी योजनाओं के अंतर्गत ट्यूबवेल और शिरोपरि जलाशय के कार्यों को दिसंबर 2024 तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने समय पर और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

बैठक में जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, कार्य दायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर, आईएसए और टी पी आई के इंजीनियर भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments