HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए नकद रुपये...

गाजीपुर: जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए नकद रुपये और सामान

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने अवैध जुआ खेलते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 30,460 रुपये नकद, लकी ड्रा टिकट, कैल्कुलेटर, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया।

यह कार्रवाई मुहल्ला जफरपुरा, मुहम्मदाबाद में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की चार टीमों ने अनस खां के नवनिर्मित मकान पर छापा मारा, जहां कई लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों में गाजीपुर और आसपास के विभिन्न इलाकों के लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह और अन्य अधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments