HomeCrimeब्रेकिंग - भांवरकोल में मुठभेड़, शातिर गौतस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग – भांवरकोल में मुठभेड़, शातिर गौतस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने सोमवार की देर रात एक शातिर गौतस्कर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय अपनी टीम के साथ बलिया बॉर्डर के पास रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रसूलपुर के पास पुलिस ने घेराबंदी की। तभी एक बोलेरो मैक्सी ट्रक (UP83AT1425) को रोकने का प्रयास किया गया, जिसे चालक ने भागने की कोशिश की।घेरा देखकर आरोपी ने गाड़ी झाड़ियों में घुसा दी और पुलिस पर फायर झोंक दिया। गोली उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह के कनपटी के पास से गुजरी, जिससे वह बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रशांत कुमार कठेरिया उर्फ गगन (निवासी-परशूपुरा, थाना बकेवर, जनपद इटावा) के रूप में हुई। मौके से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा बोलेरो मैक्सी ट्रक से चार जीवित गोवंश (एक गाय व तीन बछड़े) बरामद किए गए, जिन्हें वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था।घायल अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी गोड़उर भेजा गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गोवंश संरक्षण व पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध प्रयागराज, बलिया, बाराबंकी, जौनपुर, वाराणसी और चंदौली सहित कई जनपदों में गैंगेस्टर व गौतस्करी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय व उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments