Monday, May 11, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeबिग ब्रेकिंग - लापता युवक का क्षत-विक्षत शव गंगा नदी में मिला

बिग ब्रेकिंग – लापता युवक का क्षत-विक्षत शव गंगा नदी में मिला

गाजीपुर – मुहम्मदाबाद क्षेत्र में सोमवार को एक लापता युवक का क्षत-विक्षत शव गंगा नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चक शाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा गांव निवासी आकाश पाल के रूप में हुई है। वह गांव की चट्टी पर ‘शुभम स्टूडियो’ नाम से फोटो स्टूडियो चलाते थे।

परिजनों के अनुसार आकाश रविवार शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से कहीं चले गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। रात में सूचना मिली कि बच्चछलपुर पीपापुल के पास एक बाइक और मोबाइल फोन पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बाइक और कुछ दूरी पर मोबाइल बरामद किया, लेकिन आकाश का कोई पता नहीं चला।

सोमवार सुबह आकाश के पिता ईश्वर दयाल पाल, ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर और ग्रामीणों ने नाव के सहारे गंगा में खोजबीन शुरू की। दोपहर में पीपापुल से करीब दो किलोमीटर दूर सेमरा गांव के सामने गंगा किनारे युवक का शव मिला। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में था। आशंका जताई जा रही है कि गंगा में पानी कम होने के कारण शव किनारे आने पर आवारा कुत्तों ने उसे नोच डाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button