HomeCrimeकटरिया कांड में सपा नेता सत्या समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

कटरिया कांड में सपा नेता सत्या समेत 10 आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – करण्डा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुई पत्थरबाजी और मारपीट की घटना में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सपा नेता सत्या यादव उर्फ रामजन्म यादव सहित 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 57/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना की पृष्ठभूमि में 15 अप्रैल 2026 को जमानिया धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती निशा शर्मा का शव मिलने का मामला है। इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। 22 अप्रैल को मृतका के परिजनों से मिलने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल कटरिया गांव पहुंचा था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई और गांव में तनाव का माहौल बन गया।

पत्थरबाजी में क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष करण्डा और कोतवाली प्रभारी सहित कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में लाल बाबू यादव, मोहम्मद इरफान, शाह मोहम्मद, जीवन यादव, विगनाथ यादव, सितांशु गोंड़, अनिल यादव, सत्येन्द्र यादव और सुभाष यादव शामिल हैं। सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक और उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments