HomeCrimeजहरखुरानी की शिकार मिली महिला, पुत्र भी बेहोश

जहरखुरानी की शिकार मिली महिला, पुत्र भी बेहोश

ग़ाज़ीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के साधापुर मोड़ के पास सोमवार देर शाम एक अधेड़ महिला जहरखुरानी की शिकार अवस्था में सड़क किनारे पड़ी मिली। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस कर्मियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के जमुई, सिकंदरपुर गांव निवासी पिंटू मिश्रा ने बताया कि उनकी मां मीरा मिश्रा (60) और छोटे भाई टिंकू मिश्रा (35), पुत्र स्वर्गीय रामानंद मिश्रा, सोमवार सुबह बाइक से मऊ जनपद स्थित फातिमा अस्पताल दवा लेने गए थे। देर शाम महिला साधापुर मोड़ के पास बेहोशी की हालत में मिलीं। ग्रामीणों ने उनके पास मिले अस्पताल के दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार एक बोलेरो सवार महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। वहीं कुछ देर बाद टिंकू मिश्रा रसड़ा क्षेत्र के महटवार चट्टी के पास सड़क किनारे बेहोश मिले। महिला के हाथ-पैर और गले के आभूषण गायब थे। चिकित्सक डॉ. अमित कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि महिला को ऑक्सीजन और आवश्यक इंजेक्शन दिए गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments