Wednesday, June 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGदुल्लहपुर पुलिस ने आईटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

दुल्लहपुर पुलिस ने आईटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना दुल्लहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 162/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ सोमवार को चौजा रेवरिया पुल पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने वांछित अभियुक्त प्रदीप पाल पुत्र गुलाब चंद पाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी भांवरकोल थाना क्षेत्र के मसोन गांव का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना दुल्लहपुर में मुकदमा संख्या 162/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस और 67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button