HomePARDAFHAAS BREAKINGनंदगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

नंदगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नंदगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

आज दिनांक 12.03.2025 को उपनिरीक्षक रमेश तिवारी मय हमराह टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना नंदगंज क्षेत्र के सहेड़ी तिराहा से आनंद आजाद उर्फ लड्डू पुत्र गुड्डू राम (निवासी ग्राम बधुई बुजुर्ग, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2024 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5(L) / 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कुमार सोनकर मय हमराह टीम ने जुगेश पुत्र मार्कण्डेय (निवासी नंदगंज उर्फ श्रीगंज, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 70/2024 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5(L) / 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments