HomeCrimeसैदपुर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो युवकों को दबोचा

सैदपुर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो युवकों को दबोचा

गाजीपुर। थाना सैदपुर पुलिस ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मु0अ0सं0 412/2025 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी के मामले में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बीती रात उ0नि0 मनोज कुमार पांडेय व उनकी टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में लिप्त युवक रेलवे स्टेशन कस्बा सैदपुर के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर दोनों को दबिश देकर हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी में दीपक कुमार राम (उम्र 19 वर्ष) निवासी रौजा टेढ़वा रजदेपुर देहाती के पास से दो वीवो मोबाइल, एक जोड़ा पायल, दो कड़ा (सफेद धातु) तथा 4700 रुपये नकद बरामद हुए। वहीं दूसरे अभियुक्त भीम कुमार (उम्र 19 वर्ष) निवासी रौजा टेढ़वा रजदेपुर देहाती के पास से एक रेडमी मोबाइल और 2100 रुपये नकद मिले। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 21 और 22 नवंबर 2025 की रात सैदपुर कस्बे में एक घर का ताला तोड़कर चोरी की थी।

पुलिस ने बरामद सामान को सीज कर लिया है और दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments